रोटरी क्लब चम्बल ने फायर बिग्रेड कर्मचारियों दिए मास्क

मुरैना। कोरोना वायरस को जड़ से मिटाने के लिए सम्पूर्ण शहर को सैनिटाइज करने के कार्य में लगे फायर बिग्रेड कर्मचारियों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब चम्बल ने एन-95 मास्क वितरित कर उन्हें सम्मनित किया।


जब से कोरोना महामारी ने मुरैना में दस्तक दी है तब प्रतिदिन सम्पूर्ण शहर को सेनिटाइज करने के कार्य में लगे नगरनिगम मुरैना के फायर बिग्रेड कर्मचारियों की भूमिका बहुत उल्लेखनीय रही है। कर्मचारियों के पास न तो अच्छे मास्क हैं और न ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम। फिर भी ये अलग अलग शिफ्ट में काम करने वाले इन फायर बिग्रेड कर्मचारियों द्वारा शहर को अलग अलग वार्डो में जाकर घरों व सड़कों को पूर्णत? सेनिटाइज किया है। वार्ड क्रमांक 47 में जहां कोरोना के अत्यधिक मरीज हैं। इस वार्ड के सभी घरों को भी इन्हीं कर्मचारियों ने बिना भयभीत हुए रोजाना सेनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। फायर बिग्रेड कर्मचारियों की इस भूमिका को देखते हुए और मास्क न होने की दशा में आज रोटरी क्लब चम्बल के सदस्यों द्वारा हेड फायर मेन कालीचरण उपाध्याय, रामजीवन उपाध्याय, चन्द्रकान्त शर्मा, सूरज शर्मा, विनोद, अल्ताफ खान, मोहम्मद रफीक को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया एवं एन 95 मास्क भी दिए। जिससे सभी फायर में बहुत खुश भी हुए। इस मौके पर रोटरी क्लब चम्बल के आनंद गुप्ता,तेजेन्द्र खेड़ा, आकाश चांदिल, सम्भाजी राव,रामकुमार बंसल, नीरज बांदिल, मयंक श्रीवास्तव, आदि उपस्थित थे।