पानी की लेजम से ट्रेक्टर निकलने पर हुए विवाद मे दो लोगो की हत्या।


भिंड। अचलपुरा गांव मे पानी की लेजम से ट्रेक्टर गुजरने पर दो गुटो मे खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष मे दो लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनो ही गुटो के एक एक व्यक्ति की हत्या हो गई। खबर मिलते ही मिहोना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु कर दी। दरअसल रविवार के दिन अचलपुरा निवासी रामवीर यादव की पानी की लेजम पर से पडोस के ही जागेश यादव का ट्रेक्टर निकल गया। इस लेजम से रामवीर के घर मे पानी की सप्लाई होती थी। लेजम पर से ट्रेक्टर निकलने की वजह से लेजम  का ज्वाईंट खुल गया। लेजम का ज्वाईंट खुल जाने पर से दोनो पक्षो के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद इतना बढ गया कि दोनो तऱफ के लोग एक दूसरे पर गोलीबारी करने लगे। इस गोलीबारी मे दोनो पक्ष के एक एक व्यक्ति रामवीर और जागेश की गोली लगने से मौत हो गई। विवाद की खबर मिलते ही मिहोना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आगे की कार्यवाई शुरु कर दी है।